उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
भारत रविवार को तीन टी20 विश्व कप खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई। इसके अलावा लगातार दो बार टी20 विश्व कप खिताब जीतने वाली पहली टीम बनने के साथ ही भारत घरेलू ज़मीन पर यह खिताब जीतने वाली पहली टीम भी बनी। वहीं, भारत ने पहली बार टी20 विश्व कप के मैच में न्यूज़ीलैंड को हराने का कारनामा किया।
