उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
देहरादून में गणेश जोशी ने मसूरी-देहरादून मार्ग पर निर्माणाधीन वैली ब्रिज का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले हर हाल में ब्रिज का निर्माण पूरा किया जाए।मंत्री ने कहा कि वैली ब्रिज बनने से यातायात सुगम होगा, जाम की समस्या कम होगी और पर्यटकों व स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
