उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
मसूरी देहरादून मार्ग पर एक बोलेरो टैक्सी द्वारा देहरादून से मसूरी जा रहे मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिसमें दो युवक घायल हो गए। जिन्हें एम्बुलेंस की मदद से हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां पर एक की हालत गंभीर बनी हुई है और दूसरे के पैर में गहरी चोट आई है। वही इस वाहन ने कुल्हूखेत वन विभाग की चौकी के समीप खड़ी एक मोटरसाइकिल को भी टक्कर मार दी। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि वाहन चालक नशे में था और तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था। वाहन पर ऑन गवर्नमेंट ड्यूटी रिलायंस कंपनी लिखा हुआ था। कोल्हू खेत वन विभाग चौकी पर तैनात कर्मचारियों ने बताया कि एक वाहन मसूरी की ओर से बहुत तेज गति में आया और उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई।
