उत्तराखंड डेली न्यूज़:ब्योरो

मसूरी में पर्यटकों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए चार नए रोपवे बनाने की योजना पर काम चल रहा है, जिसके तहत लाइब्रेरी चौक से जार्ज एवरेस्ट, लाल टिब्बा, कैमल बैक रोड और किंक्रेग पार्किंग जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों को जोड़ा जाएगा।उत्तराखंड ममसूरी में जाम से निजात के लिए चार रोपवे प्रोजेक्ट की योजना बनाई जा रही है। गुरुवार को यूकेएमआरसी कंपनी ने इस योजना का प्रेजेंटेशन दिया। कंपनी ने बताया कि मसूरी के पर्यटक स्थलों को सीधे रोपवे से जोड़ने का प्रोजेक्ट बनाया गया है।
