उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो

एंकर: देहरादून में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की योजना में 18 वर्ष के बाद उनके समायोजन और चिकित्सा सहायता की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
मंत्री ने केंद्र प्रायोजित स्पॉन्सरशिप योजना के लंबित बजट को शीघ्र प्राप्त करने के निर्देश दिए तथा “आलंबन गांव” योजना के लिए विकासनगर की भूमि संबंधी औपचारिकताएं इस माह पूरी करने को कहा। उन्होंने बताया कि शेष पात्र बच्चों को लाभ देने के लिए मुख्यमंत्री बाल सानिध्य योजना लाई जाएगी।
बैठक में सभी जनपदों के जिला प्रोबेशन अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े रहे।
