उत्तराखंड डेली न्यूज़ :ब्योरो
उत्तराखंड पंचायत चुनाव के नतीजे सामने आना शुरू हो गए हैं। इस बार पंचायत चुनाव में युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। कई शिक्षित पढ़े लिखे युवा चुनाव जीतकर गांव की सरकार चलाएंगे।उत्तराखंड के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव इस बार युवा प्रतिनिधियों की दावेदारी अधिक देखने को मिली है। खासकर युवा महिला प्रत्याशियों पर जनता ने भरोसा दिखाया है। शिक्षित, योग्य प्रत्याशियों को पंचायतों की कमान सौंपी गई है। रायपुर विकासखंड में कुल 22,659 मतदाता हैं, यहां कुल 19,621 मत पड़े थे। इनमें से महिला मत 9612 और पुरुष मत 11,803 थे। जीतने वाले प्रत्याशियों में कोई स्नातक है, तो किसी ने स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है।सिंधवाल गांव की प्रधान बनी तानिया की उम्र महज 24 साल है, इससे पहले उनके पति ग्राम प्रधान रह चुके हैं। ग्राम सभा लडवाकोट से प्रधान चुकी गई 29 साल की शिवानी कंडारी डीएलएड हैं, उन्होंने राजनीति शास्त्र से एमए किया है। शिवानी ने बताया कि वो दूसरी बार प्रधान बनी हैं। इससे पहले वो 22 साल की उम्र में गांव की प्रधान रह चुकी हैं। धनौला से क्षेत्र पंचायत सदस्य बनी साक्षी थापा की उम्र 23 साल है, जबकि धनौला से प्रधान बनी उनकी जेठानी अभी 23 साल की हैं। साक्षी स्नातक हैं, जबकि सोनिया ने इंटरमीडिएट पास हैं। लोगों ने उनपर भरोसा जताया है, साक्षी ने कहा कि वो क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगी। रायपुर विकासखंड में अधिकतर प्रत्याशी भाजपा समर्थित थे। गांवों में भाजपा का प्रभाव ज्यादा देखने को मिला।शिक्षित युवाओं को प्रतिनिधित्व का मौका ,रायपुर में जहां मतदान के लोग लोगों में उत्साह रहा, वहीं मतदाताओं ने इस बार बदलाव को भी प्राथमिकता दी है। इसका परिणाम यह रहा कि अधिकतर सीटों पर नए चेहरे देखने को मिले। इसमें भी युवाओं की भागीदारी काफी ज्यादा देखने को मिली है। यहां क्षेत्र पंचायत सदस्य और प्रधान के लिए अधिकांश वो प्रत्याशी चुनकर आए हैं, जिनकी उम्र 40 साल से कम है। खासकर कुछ महिला प्रत्याशी 30 साल से भी कम उम्र की हैं।
