उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
देहरादून में नगर निगम देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल ने शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक कर सख्त निर्देश दिए। उन्होंने पिछले एक वर्ष में मुक्त कराई गई निगम भूमि का पूरा विवरण मांगा और अवैध कब्जों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।महापौर ने कहा कि भूमाफिया के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए और पार्षदों से प्राप्त शिकायतों पर बिना देरी के कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में अधिकारियों को प्रत्येक मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश भी दिए गए।
