उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
2026 में भारत का मॉनसून सामान्य से करीब 6% कम बारिश के साथ कमजोर रहने की संभावना है. स्काईमेट के अनुसार, जून से सितंबर तक कुल बारिश 94% LPA रहेगी. मध्य और पश्चिम भारत में कम बारिश होगी जबकि पूर्वोत्तर में बेहतर बारिश की उम्मीद है. अल नीनो के प्रभाव से सूखे का खतरा बढ़ सकता है.भारत में इस साल (2026) मॉनसून सामान्य से कमजोर रहने की संभावना है. मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक, पूरे मॉनसून सीजन में कुल बारिश सामान्य से करीब 6 फीसदी कम हो सकती है. जून से सितंबर यानी 4 महीने के दौरान कुल 94 फीसदी बारिश होगी. स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) 2026 के मॉनसून पूर्वानुमान के मुताबिक, जून से सितंबर इन 4 महीनों में सामान्य औसत (LPA) 868.6 मिलीमीटर होता है. जबकि इस बार लगभग 817 मिलीमीटर बारिश होने का अनुमान है.
