उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 20 और 21 मार्च के लिए सब हिमालयन पश्चिम बंगाल, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, महाराष्ट्र और उत्तराखंड में भारी बारिश/अत्यधिक बारिश/बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक, बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और कर्नाटक में आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।
