उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो

देहरादून के समाजसेवी एवं उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मोहन खत्री ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में मरीजों को हो रही असुविधाओं की ओर प्रधानाचार्य का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने बताया कि दूर-दराज से आने वाले मरीजों को पर्ची बनवाने एवं दवाइयाँ लेने के लिए सर्द मौसम में लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। वहीं खत्री ने कहा कि गंभीर व जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने हेतु पंजीकरण एवं दवा वितरण व्यवस्था में शीघ्र सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की।
