उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो

राजकीय महाविद्यालय पौखाल (टिहरी गढ़वाल) में आज दिनांक 08 मार्च 2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवम रंगोत्सव (होली मिलन) कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ए. एन. सिंह जी के संरक्षण एवं नवनियुक्त डॉ पुष्पा झाबा, विभागप्रभारीभूगोल विभाग के निर्देशन में हुआ। । कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि श्रीमती मनीषा ढोंढियाल, सहायक अध्यापिका, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कांडी पौखाल व मुख्य अतिथि केरूप में महाविद्यालय प्राचार्य एवम समस्त उपस्थित प्राध्यापक गणों द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में उनके अधिकारों के प्रति उनमें जागरूकता फैलाना एवम समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाना रहा।
कार्यक्रम की विशिष्ठ अतिथि श्रीमती मनीषा ढोंढियाल जी ने कहा हमारी प्रजाति के लिए ये दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है और उन महिलाओं के योगदान को न भूलें जिन्होंने सर्वप्रथम आंदोलन कर अपने अधिकारों की बात को मनवाया। उन्होंने कविता के माध्यम से महिला की संवेदना को व्यक्त कर सभी को भावविभोर किया।इस कार्यक्रम का संचालन कर रही नवनियुक्त डॉ पुष्पा झाबा द्वारा अतिथियों का सम्मान करते हुए महाविद्यालय की छात्राओं को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने की बात कही जिससे वे अपने सुनहरे भविष्य का निर्माण करने में सक्षम हो सकेगी।
मतदाता जागरूक समिति के संयोजक डॉ. बी.आर. भद्री जी द्वारा सभी का स्वागत व महिला दिवस के महत्व को बताते हुए कहा कि किस प्रकार मुगलकाल में महिलाओं की स्थिति रही और शनै शनै उसमे परिवर्तन हुआ। उन्होंने कहा कि महिलाओं में अपार शक्ति एवम संभावनायें निहित होती है वे चाहे तो कुछ भी करने में सक्षम है।साथ ही उन्होंने आने वाले आगमी पंचायत चुनाव हेतु छात्राओं को अवगत करा उन्हें वोटर कार्ड बनाने की सलाह भी दी, जिससे वे अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग कर अपने क्षेत्र के विकास में योगदान दे सके।इसी क्रम में अंग्रेजी विभाग की वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ अरुंधति शाह जी द्वारा महिला सशक्तिकरण से अधिक लैंगिक समानता की बात कही। समाजशास्त्र विभाग के प्राध्यापक डॉ बबिता विहान जी द्वारा छात्राओ को उनके अधिकारों तथा विभिन्न महिलाओं से जुड़े एक्ट से अवगत कराया।इतिहास की त्रुटियों को खत्म करने एवम समाज में महिलाओं की स्थिति में सुधार हेतु डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के योगदान को अर्थशास्त्र विभाग के प्राध्यापक डॉ अनुरोध प्रभाकर जी द्वारा बताया गया।कार्यक्रम का समापन महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा उपस्थित विशिष्ट अतिथि को पुष्पगुच्छ एवम मोमेंटो भेंट कर किया गया।इस अवसर पर समस्त शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं रितिका, स्नेहा, सुमन, शिवानी , रिंकू, अरुण, संजय, अजय आदि छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
