उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो
राजेश नगर फेस -2 में 2 मार्च 2026 को शाम होली दहन के बाद आज दिनांक 4 मार्च को बड़े धूमधाम से रंगों का त्योहार होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में सुबह 9:00 बजे से ही समिति के सभी परिवारों ने सामुदायिक भवन के प्रांगण में रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया गया। सुबह के नाश्ता व दिन के भोजन के साथ होली कार्यक्रम का समापन किया गया। इस समारोह में कॉलोनी के समस्त सदस्य परिवारों के साथ बच्चे एवं कार्यकारणी के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। समिति के अध्यक्ष ने अपने धन्यवाद भाषण में उपस्थित सभी लोगों, आयोजक टीम एवं अन्य सभी सम्मानित सदस्यों द्वारा किए गए कार्य हेतु धन्यवाद किया, तथा भविष्य में इसी प्रकार आपस में मिलजुल कर सभी त्योहारों को बढ़ -चढ़ मनाने की बात कही।
