उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
दल की मजबूती को उग्र रूप देते हुए राज्य निर्माण सेनानी प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष शिव शंकर भाटिया ने दल के संवैधानिक संगठन के 23 जनपद/ संगठिक जिलों के जिला अध्यक्षों की घोषणा करते हुए कहा कि राज्य निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने वाले को जिला अध्यक्ष के दायित्व की जिम्मेदारी सौपी गई है श्री भाटिया ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य की तमाम राज्य निर्माण सेनानियों के सहयोग से राज्य की प्राप्ति हुई अब राज्य की स्थाई राजधानी गैरसैंण,मूल निवास, भू कानून, जल,जंगल,जमीन बचाने के लिए दल आगे कार्य करेगा और उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि सभी जिला अध्यक्ष अपने दायित्वों का निर्वहन स्वच्छ ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगे, सभी नवनिर्वाचित जिला अध्यक्षों को श्री भाटिया ने हार्दिक शुभकामनाएं भी दी l
