उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में जनपद की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा अपराधियों में भय व्याप्त करने के उद्देश्य से पूरे जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जनपद के मुख्य बाज़ारों, बस अड्डों और भीड़भाड़ वाले संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की सक्रिय मौजूदगी बढ़ाई गई है।अभियान के दौरान रुद्रप्रयाग, अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ, गुप्तकाशी और सोनप्रयाग थाना क्षेत्रों में सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने सड़कों पर उतरकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहनता से जाँच की। चेकिंग का मुख्य उद्देश्य केवल यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करना ही नहीं है, बल्कि क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाकर संदिग्ध गतिविधियों, अवैध हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी पर पूर्णतः अंकुश लगाना है। अलग-अलग समय पर की जा रही इस औचक चेकिंग से असामाजिक तत्वों पर पैनी नज़र रखी जा रही है।रुद्रप्रयाग पुलिस आम जनमानस और व्यापारियों से अपील करती है कि वे जिले की शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम के साथ समन्वय बनाए रखें और यदि कहीं भी कोई संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति दिखाई दे, तो तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करें या आपातकालीन नम्बर 112 पर कॉल करें।

