उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के कारोबार पर लगाम लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत ऊखीमठ पुलिस को सफलता हाथ लगी है।
आज दिनांक 06.01.2026 को थाना ऊखीमठ क्षेत्र के अन्तर्गत चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ दबोचा है, जिसके कब्जे से 17 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब (ब्रांड: सोलमेट) बरामद की गई।
*गिरफ्तार व्यक्ति का विवरण:*
दीपक सिंह पुत्र श्री उमेद सिंह, निवासी ग्राम कालीमठ, थाना गुप्तकाशी, जनपद रुद्रप्रयाग।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना ऊखीमठ में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।
*पुलिस टीम (गिरफ्तारी दल) का विवरण-*
1- उप निरीक्षक सतीश शाह (चौकी प्रभारी चोपता, थाना ऊखीमठ।
2- अपर उप निरीक्षक अनिल कुमार, थाना ऊखीमठ।
3- हेड कांस्टेबल अनिल, थाना ऊखीमठ।
4- कांस्टेबल धीरेन्द्र पंवार, थाना ऊखीमठ।
5- कांस्टेबल पंकज आर्य, थाना ऊखीमठ।
