उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो
*दीर्घकालीन सेवाओं के उपरान्त सेवानिवृत्त हुए पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल एवं अपर उपनिरीक्षक हरीश चन्द्र। जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस परिवार से पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल एवं अपर उपनिरीक्षक हरीश चन्द्र को उनकी अधिवर्षता सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई दी गई है।इन्होने दशकों तक अपनी कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन से पुलिस विभाग को आलोकित किया है। आयोजित हो रहे विदाई समारोह का माहौल उस वक्त अत्यंत भावुक हो उठा, जब साथियों और अधीनस्थ कर्मचारियों ने उनके साथ बिताए सुनहरे पलों को याद किया।विदाई की इस घड़ी में पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर ने कहा कि एक पुलिसकर्मी के लिए वर्दी उतारना केवल सेवा का अंत नहीं, बल्कि एक नए अध्याय व जीवन की नयी पारी की शुरुआत है। उन्होंने दोनों अधिकारियों के अनुभव और विषम परिस्थितियों में उनके धैर्य की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और सुखी पारिवारिक जीवन की कामना की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने सेवानिवृत्त हो रहे सदस्यों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई।पुलिस लाइन रतूड़ा में आयोजित हुए विदाई समारोह में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी रामप्रकाश, जिला आबकारी अधिकारी, मुख्य कृषि अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं पुलिस कार्यालय सभागार में प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, जनपद के सभी कोतवाली, चौकी, शाखा व इकाई प्रभारी मौजूद रहे।
