उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो
रेप के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम ने जमानत पर रिहा होने के बाद वलसाड (गुजरात) में अनुयायियों से मुलाकात की। भक्तों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों ने मीडिया को रोकने की कोशिश की। गुजरात हाईकोर्ट ने मेडिकल आधार पर उन्हें 6 माह की अंतरिम जमानत दी है।
