उत्तराखंड डेली न्यूज़:ब्योरो
पीटीआई के मुताबिक, केंद्र सरकार इस महीने से 14-वर्षीय लड़कियों के लिए सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए देशव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू करेगी। डब्ल्यूएचओ की सलाह पर सिंगल-डोज़ गार्डासिल वैक्सीन दी जाएगी। शुरुआती 90 दिनों तक सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण होगा और इसके बाद U-WIN पोर्टल के ज़रिए नज़दीकी हेल्थ सेंटर में स्लॉट बुक कर वैक्सीन लगवाई जा सकेगी।
