उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
आज दिनांक 18.02.2026 को पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में वनाग्नि प्रबंधन एवं नियंत्रण हेतु ग्राम-कोदिमा क्षेत्र के अंतर्गत एक वृहद संयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। आगामी वनाग्नि सीजन के दृष्टिगत संभावित घटनाओं से निपटने और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को परखने के लिए यह अभ्यास किया गया।
• प्रतिभागी विभाग: इस संयुक्त अभ्यास में फायर सर्विस इकाई रुद्रप्रयाग, वन विभाग, एसडीआरएफ (SDRF) तथा डीडीआरएफ (DDRF) की टीमों ने हिस्सा लिया।
• कुशल नेतृत्व: मॉक ड्रिल का सफल संपादन प्रभारी अग्निशमन अधिकारी श्री गणनाथ सिंह बिष्ट के नेतृत्व में किया गया।
• तकनीकी अभ्यास: फायर सर्विस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर मिनी वाटर टेंडर के माध्यम से पंपिंग कर और होजरील की सहायता से आग बुझाने का सफल प्रदर्शन किया गया।
इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य वनाग्नि जैसी आपातकालीन स्थिति में विभिन्न विभागों के मध्य त्वरित समन्वय (Coordination) स्थापित करना और उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग को सुनिश्चित करना है।
अभ्यास के दौरान टीमों द्वारा:
• आग पर नियंत्रण पाने की तकनीक।
• फायर लाइन बनाने की विधि।
• आधुनिक उपकरणों का व्यावहारिक प्रयोग।
जैसी महत्वपूर्ण कड़ियों का प्रदर्शन कर राहत एवं बचाव कार्य की कार्यप्रणाली को मजबूती प्रदान की गई।
