उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में करोड़ों के चढ़ावे का कोई स्पष्ट लेखा-जोखा नहीं होने का मामला उत्तराखंड हाईकोर्ट पहुंच गया है। एक पत्र में हाईकोर्ट को बताया गया कि धाम में सालाना करोड़ों रुपए का चढ़ावा आता है लेकिन प्रबंधन चढ़ावे के आय-व्यय का विवरण जारी नहीं करता। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और मंदिर ट्रस्ट को नोटिस जारी किया है।
