उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद गिरी के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों के मामले में प्रयागराज (यूपी) की एडीजे रेप एंड पॉक्सो स्पेशल कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। झूसी पुलिस स्टेशन में अब मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोप लगाने वाले दोनों नाबालिगों के बयान 13 फरवरी को अदालत में दर्ज किए गए थे।
