उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
देहरादून में राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 23 से 25 मार्च तक “जन-जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल” थीम के तहत प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।जनपद देहरादून में मुख्य कार्यक्रम 23 मार्च को आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण प्रदेश के अन्य जनपदों में भी किया जाएगा।जिलाधिकारी सविन बंसल ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को मंच, बैठने की व्यवस्था, बिजली, पानी, सफाई, सुरक्षा और यातायात समेत सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।कार्यक्रम में स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र व सहायक उपकरण वितरण सहित विभिन्न विभागों द्वारा जनहित से जुड़े स्टॉल भी लगाए जाएंगे।जिलाधिकारी ने कहा कि यह कार्यक्रम सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है, जिसे भव्य और सुव्यवस्थित रूप से आयोजित किया जाएगा।
