उत्तराखंड डेली न्यूज ;ब्योरो
देहरादून। में जीआरडी इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल, राजपुर रोड देहरादून में “सरदार राजा सिंह मेमोरियल चैरिटेबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल” की नींव रखी गई। यह अस्पताल उत्तराखंड के वंचित और मध्यमवर्गीय परिवारों को सस्ती व बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से बनाया जा रहा है।
मुख्य अतिथि विश्वास डाबर ने इस पहल को स्वास्थ्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण बताया। संस्थान के चेयरमैन सरदार इंद्रजीत सिंह ने कहा कि अस्पताल से स्थानीय लोगों को रोजगार और छात्रों को बेहतर प्रशिक्षण के अवसर मिलेंगे। महानिदेशक डॉ. पंकज चौधरी ने बताया कि संस्थान भविष्य में राज्य में ही विश्वस्तरीय मेडिकल शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।कार्यक्रम में ट्रस्ट के पदाधिकारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। स्व. सरदार राजा सिंह की स्मृति में शोक सभा और लंगर का भी आयोजन किया गया।
