उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो

अब प्रदेश में भी सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा शुरू होगी। इस को लेकर सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने इसके लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए है। वहीं कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता सुजाता पॉल ने सहकारिता टैक्सी सेवा को लेकर कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है, जो पहले से ओला, और उबेर चलते थे। ये उनके ऊपर प्रहार है। जो लोग इंडिपेंडेंट अपनी गाड़ियां चलते थे। उनको भी सरकार अपने साथ जोड़ना चाहती है। तथा सरकार सहकारिता टैक्सी सेवा से जोड़ना चाहती है। और अब ये साफ हो गया है कि सरकार के पास कोई रोजगार देने का विजन नही है। बल्कि जो लोग अपनी गाड़ियां चला रहे थे। उनके ऊपर ये बेहद बड़ा कुठाराघात होने वाला है। क्या अब सरकार हमारे नवरत्नों को बेच देगी। जहां से असली पैसा आता था। और हमारे लोगों को रोजगार मिलता था।
