उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
उत्तराखंड में बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया है कि गैर-सनातनी श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश करने के लिए एफिडेविट/लिखित में बताना होगा कि वे हिंदुत्व-सनातन धर्म में आस्था रखते हैं। ‘क्या ऐक्ट्रेस साला अली खान केदारनाथ आ सकती हैं?’ सवाल पर उन्होंने कहा, “अगर वह एफिडेविट में लिखकर दें… उन्हें सनातन पर विश्वास है… वह आ सकती हैं।”
