उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि सरकार ने छावनी इलाकों के आसपास के किसानों से जैविक खेती वाले फल और सब्ज़ियां खरीदने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह प्रयास ‘जय जवान, जय किसान’ के संकल्प को साकार कर रहा है। रक्षा मंत्री ने युवाओं से कृषि से जुड़ने की अपील की।
