उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
उत्तराखंड ने राज्य में 1 गीगावाट (1000 मेगावाट) की इंस्टॉल्ड सोलर पावर कैपेसिटी को पार करके रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। नए आंकड़ों के अनुसार, कुल इंस्टॉल्ड सोलर कैपेसिटी लगभग 1027.87 मेगावाट से ज़्यादा हो गई है।
देहरादूनः उत्तराखंड ने नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए राज्य में स्थापित सौर ऊर्जा क्षमता को 1 गीगावाट (1000 मेगावाट) से अधिक के स्तर पर पहुंचा दिया है। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार राज्य में कुल स्थापित सौर क्षमता लगभग 1027.87 मेगावाट से अधिक हो चुकी है, जो स्वच्छ और हरित ऊर्जा की दिशा में राज्य की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
