उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो

हरिद्वार (उत्तराखंड) में 6 महीने की जुड़वां बेटियों की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि दोनों बच्चियां दिन-रात रोती रहती थीं जिसके कारण उसे ज़रा भी आराम नहीं मिल पाता था। महिला ने चुन्नी से बच्चियों का गला दबाकर उनकी हत्या कर दी।
