उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो
रंगों का त्योहार होली अब बस करीब है और इस बार केमिकल वाले रंगों की बजाय महिलाओं के हाथों से बने हर्बल गुलाल की धूम मची है।ग्रामोत्थान परियोजना रुद्रप्रयाग अंतर्गत उन्नति स्वायत्त सहकारिता नारी, उमंग स्वायत सहकारिता मक्कूमठ ,जीवन ज्योति स्वायत सहकारिता देड़ा , और जय रुद्रनाथ सहकारिता जवाड़ी की महिलाओं द्वारा हर्बल रंगों का निर्माण किया जा रहा है।

. समूह की सदस्य हरे जो, धनिया , हरा घास , पीले फूल ,हल्दी ,बुरांस इत्यादि पदार्थों से मिलकर हर्बल रंगों का निर्माण कर रही हैं।
इस पहल से महिलाओं को स्वरोजगार प्राप्त कर पर्यावरण संरक्षण में भी अहम योगदान दे रही हैं।
