उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
उत्तराखंड में आज से मौसम बिल्कुल साफ और शुष्क रहने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून के मुताबिक, होली तक बारिश या बर्फबारी की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है. देहरादून, हरिद्वार समेत सभी 13 जिलों में धूप खिलेगी रहेगी. ऐसे में अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए ये शानदार मौका है.उत्तराखंड में अभी बारिश और बर्फबारी की छुट्टी हो गई है. अब अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए बेहतरीन मौका है. आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ नैनीताल और मसूरी घूमने का आनंद ले सकते हैं. हालांकि शाम को हल्की ठंड आपको महसूस होगी.दरअसल, मार्च की शुरुआत सुहाने मौसम के साथ हो गई है. पिछले दो दिनों से पहाड़ों पर बर्फबारी और सर्द हवाओं का दौर आज से थम गया है. मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड में आज मौसम बिल्कुल साफ और शुष्क रहेगा. अगले 5 दिनों तक पूरे राज्य में मौसम पूरी तरह सुहाना रहने वाला है, जो आम जनता और पर्यटकों के लिए बेहद अच्छी खबर है.
