उत्तराखंड डेली न्यूज़:ब्योरो

उत्तराखंड क्रांति दल पछवादून इकाई की संगठनात्मक बैठक में 146 नए सदस्यों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अमित बिष्ट को उक्रांद युवा प्रकोष्ठ के पछवादून जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। डाकपत्थर रोड स्थित कार्यालय में हुई बैठक में पार्टी के केंद्रीय संरक्षक सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि पार्टी के सदस्यता अभियान को मिशन की तरह चलाया जा रहा है। सदस्यता अभियान के सभी लक्ष्यों को 15 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति किसी भी समाज और आंदोलन की नींव होती है। प्रदेश के युवाओं में अपार ऊर्जा, संकल्प शक्ति और परिवर्तन करने की क्षमता है। इस अवसर पर 146 नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाने के साथ पुराने सदस्यों का नवीनीकरण कराया गया। कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बीस हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गणेश प्रसाद काला, शैलेश गुलेरी, मनोज कंडवाल, भूपेंद्र सिंह नेगी, जयकृष्ण सेमवाल, अतुल बेंजवाल, जितेंद्र पंवार, नरेंद्र कुकरेती आदि समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
