उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
दिल्ली–मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के बाद मेरठ से हरिद्वार और ऋषिकेश तक रैपिड रेल चलाने का प्रस्ताव रखा गया है. यह लाइन मोदीपुरम से शुरू होकर मुजफ्फरनगर, रुड़की और हरिद्वार होते हुए ऋषिकेश तक जा सकती है. प्रोजेक्ट पूरा होने पर दिल्ली से ऋषिकेश की दूरी करीब 2.5 से 3 घंटे रह जाएगी। इससे पर्यटन, रियल एस्टेट और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बड़ा बढ़ावा मिल सकता है. हालांकि राजाजी नेशनल पार्क क्षेत्र, पहाड़ी भूभाग और जमीन अधिग्रहण जैसी चुनौतियाँ भी सामने आ सकती हैं।दिल्ली–मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के बाद अब मेरठ से हरिद्वार और ऋषिकेश तक नई रैपिड रेल या मेट्रो चलाने का प्रस्ताव सामने आया है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर इसका प्रस्ताव रखा है. इस योजना के तहत दिल्ली से मेरठ और फिर मेरठ से हरिद्वार-ऋषिकेश तक तेज रफ्तार कनेक्टिविटी बनाने की बात की जा रही है. यह रैपिड रेल मेरठ के मोदीपुरम से शुरू हो सकती है. इसके बाद यह दौराला, सकौती होते हुए मुजफ्फरनगर के खतौली तक जाएगी। यूपी-उत्तराखंड सीमा पर पुरकाजी अहम स्टेशन हो सकता है. इसके बाद रुड़की, ज्वालापुर हरिद्वार और अंतिम स्टेशन ऋषिकेश हो सकता है. यह रूट NH-58 के समानांतर आगे बढ़ाया जा सकता है.
