उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो

28 फरवरी को सूर्यास्त के लगभग एक घंटे बाद शाम के आसमान में मरकरी, वीनस, जूपिटर, सैटर्न, यूरेनस और नेप्च्यून का दुर्लभ संयोग दिखेगा। ये ग्रह दक्षिण-पश्चिमी दिशा में लगभग एक सीध में नज़र आएंगे। मरकरी, वीनस, जूपिटर, सैटर्न नंगी आंखों से देखे जा सकेंगे जबकि यूरेनस और नेप्च्यून को देखने के लिए दूरबीन या छोटे टेलीस्कोप की ज़रूरत होगी।
