उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो

36वें सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में स्विगी डिलीवरी बॉयज़ के लिए यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 60 डिलीवरी बॉयज़ को सड़क सुरक्षा माह की थीम “सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा” का महत्व बताते हुए यातायात नियमों, संकेतों एवं सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान सड़क सुरक्षा से संबंधित वीडियो एंथम दिखाया गया तथा रेड लाइट जंप न करने, निर्धारित गति से वाहन चलाने एवं दुर्घटना की स्थिति में जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने की अपील की गई। जागरूकता बढ़ाने हेतु क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सही उत्तर देने वाले डिलीवरी बॉयज़ को पुरस्कृत किया गया।
