उत्तराखंड डेली न्यूज ;ब्योरो

देहरादून में खेल मंत्री रेखा आर्या ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी देने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में उन्होंने मुख्य सचिव को पत्र लिखा है।रेखा आर्या ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार पदकों का शतक लगाया है। पदक विजेताओं को नगद पुरस्कार दिए जा चुके हैं, लेकिन तकनीकी कारणों से नौकरी प्रक्रिया में देरी हुई है।उन्होंने पत्र में खेल विभाग में ही 242 अधिसंख्य पद सृजित करने तथा 23 खेल अकादमियों के संचालन के लिए आवश्यक 544 पदों के शीघ्र सृजन का आग्रह किया है, ताकि खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर अवसर मिल सकें।
