उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
सोशल मीडिया पर ‘रिव्यू देकर पैसा कमाएं’ जैसे मेसेज भेजकर लोगों को ठगने का तरीका चलन में है। इसमें पहले गूगल पर बिजनेस को 5-स्टार रेटिंग देने के बदले छोटी रकम दी जाती है फिर ज़्यादा कमाई का लालच देकर निवेश करवाया जाता है और बाद में जालसाज़ पैसे लेकर गायब हो जाते हैं। गूगल ने भी इसे बड़ा स्कैम बताया है।
