उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो
पूर्व प्रधानमंत्री मनोहन सिंह के निधन पर शोक सन्देश एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा पार्टी कार्यालय मैं दी गई, इस दौरान दल के वरिष्ट सभी सदस्यों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.मनमोहन सिंह के अपने कार्यकाल के दौरान जो उपलब्धियां रहीं, वह बताई,दल के वरिष्ट सदस्य जयप्रकाश उपाध्याय ने कहा स्व.मनमोहन सिंह उस दौर प्रधानमंत्री रहे जब देश की अर्थव्यवस्था बहुत नाजुक थी। स्व. मनमोहन जी ने भारत की आर्थिक व्यवस्था मैं सुधार लाए वे केंद्र सरकार मैं कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त रहे हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान देश हित मैं विदेशों से बातचीत कर कही समझौते भी किए, डॉ.मनमोहन सिंह एक बड़े कुशल अर्थशास्त्री भी रहे,उनके निधन पर भारत सरकार द्वारा सात दिन का राष्ट्रीय शोक की घोषणा भी की गई है।उन्होंने कहा स्व. डॉ.मनमोहन सिंह के निधन से देश की राजनीति मैं छती पहुंची, देश के प्रति एक कुशल प्रधानमंत्री के रूप मैं उनके सहयोग को भुलाया नहीं जा सकता।
इस कार्यक्रम के दौरान दल के वरिष्ट सदस्य जयप्रकाश उपाध्याय,देवचंद उत्तराखंडी, विजेंद्र सिंह रावत, सूबेदार मेजर महिपाल सिंह पुंडीर, कैप्टन वीरेंद्र सिंह बिष्ट,कुशाल सिंह गड़िया ,लताफत हुसैन, किरन कश्यप रावत,पार्षद प्रत्यासी मोनिका भंडारी, बि सी सजवान , बृजमोहन सजवान अनिल थपलियाल आदि उपस्थित रहे।।
