उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो

प्रचलित श्री केदारनाथ यात्रा में पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा श्री केदारनाथ धाम यात्रा पर आये हुए श्रद्धालुओं को सुगम सरल व सुरक्षित यात्रा करवाने के साथ ही निरन्तर रूप से श्रद्धालुओं की यथासम्भव मदद की जा रही है। श्री केदारनाथ यात्रा के सभी यात्रा पड़ावों पर स्थापित किये गये सभी खोया पाया केन्द्रों पर नियुक्त कार्मिकों द्वारा श्रद्धालुओं की खोयी हुयी वस्तुओं को लौटाने के साथ ही आपसी समन्वय से बिछड़ चुके श्रद्धालुओं को मिलाया जा रहा है।
● आंध्र प्रदेश से श्री केदारनाथ धाम दर्शन हेतु आयी एक महिला श्रद्धालु ऊषा जिनका मोबाइल फोन कहीं खो गया था, फोन को ढूंढने के काफी प्रयास करने के उपरान्त भी जब फोन नहीं मिल पाया, तब श्रद्धालु द्वारा श्री केदारनाथ मन्दिर परिसर में नियुक्त पुलिस कर्मियों को इसकी सूचना दी गई। पुलिस द्वारा सूचना को गम्भीरता से लेते हुए अपने अथक प्रयासों से मोबाइल को सकुशल ढूंढकर श्रद्धालु के सुपुर्द किया गया। जिस पर श्रद्धालु द्वारा आशीर्वाद देते हुए रुद्रप्रयाग पुलिस का आभार प्रकट किया।
● बिहार से श्री केदारनाथ धाम आयी महिला श्रद्धालु मिनी देवी जिनका पर्स मन्दिर परिसर में कहीं खो गया था, उनके द्वारा अपने पर्स खोने की सूचना केदारनाथ स्थित खोया-पाया केन्द्र को दी गयी, खोया पाया केन्द्र में नियुक्त पुलिस कर्मियों द्वारा अनाउंसमेन्ट के जरिये महिला श्रद्धालु का पर्स सकुशल ढूंढकर श्रद्धालु के सुपुर्द किया। महिला श्रद्धालु द्वारा पुलिस कर्मियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
● महाराष्ट्र से श्री केदारनाथ धाम आये श्रद्धालु विजय जिनका मोबाइल फोन श्री केदारनाथ धाम में कहीं खो गया था, अपने स्तर से काफी ढूंढखोज करने पर भी जब श्रद्धालु को अपना फोन नहीं मिल पाया तब उनके द्वारा चौकी केदारनाथ में जाकर इसकी सूचना दी गयी, पुलिस कर्मियों द्वारा श्रद्धालु की समस्या को गम्भीरता से लेते हुए श्रद्धालु को मदद का आश्वाशन दिया गया, तथा अपने अथक प्रयासों से श्रद्धालु का मोबाइल फोन सकुशल बरामद कर श्रद्धालु के सुपुर्द किया, अपना फोन सकुशल वापस पाकर श्रद्धालु द्वारा खुशी से अभिभूत होकर रुद्रप्रयाग पुलिस का आभार प्रकट किया गया।
