उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
ग्राफिक एरा प्रबंधन अध्ययन विभाग, ग्राफ़िक एरा विश्वविद्यालय देहरादून में सुश्री विनीता प्रभा का पीएच.डी. वाइवा-वोचे सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह शोध कार्य डॉ. विनय काण्डपाल, प्रोफेसर, ग्राफिक एरा प्रबंधन अध्ययन विभाग के मार्गदर्शन में पूर्ण किया गया, जिसमें बैंकिंग क्षेत्र में गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों की समस्या के प्रमुख एवं सूक्ष्म कारणों का गहन विश्लेषण किया गया है।पीएच.डी. डिफेन्स के परीक्षक डॉ. नरेंद्र दलेई, प्रोफेसर, केंद्रीय विश्वविद्यालय, पंजाब रहे, जिन्होंने शोध कार्य का मूल्यांकन करते हुए महत्वपूर्ण सुझाव एवं उपयोगी टिप्पणियाँ प्रस्तुत कीं। इस अवसर पर डॉ. अरविंद मोहन, डॉ. रूपा खन्ना, डॉ. श्वेता चौहान, डॉ. एन. एस. बोहरा तथा डॉ. अवनीश चौहान भी उपस्थित रहे, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति से शैक्षणिक विमर्श और अधिक समृद्ध हुआ।सुश्री विनीत प्रभा ने अपने शोध निष्कर्षों को स्पष्टता एवं आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत किया तथा परीक्षा समिति द्वारा पूछे गए प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर दिए। समिति ने शोध की गुणवत्ता, उसकी प्रासंगिकता तथा बैंकिंग क्षेत्र में उसकी व्यावहारिक उपयोगिता की सराहना की। पीएच.डी. डिफेन्स का सफलतापूर्वक संपन्न होना सुश्री विनीत प्रभा के शैक्षणिक जीवन में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है तथा यह विश्वविद्यालय की उच्च गुणवत्ता वाले शोध एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।
