
*~ हिन्दू पंचांग ~*

*दिनांक -30 अप्रैल 2024*
*दिन – मंगलवार*
*विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)*
*शक संवत -1946*
*अयन – उत्तरायण*
*ऋतु – ग्रीष्म ॠतु*
*अमांत – 16 गते वैशाख मास प्रविष्टि*
*राष्ट्रीय तिथि – 10 चैत्र मास*
*मास – वैशाख (गुजरात और महाराष्ट्र अनुसार चैत्र)*
*पक्ष – कृष्ण*
*तिथि – षष्ठी सुबह 07:05 तक तत्पश्चात सप्तमी*
*नक्षत्र – उत्तराषाढा 01 मई प्रातः 04:09 तक तत्पश्चात श्रवण*
*योग – साध्य रात्रि 10:24 तक तत्पश्चात शुभ*
*राहुकाल – शाम 03:32 से शाम 05:11 तक*
*सूर्योदय- 05:35*
*सूर्यास्त- 18:54*
*दिशाशूल – उत्तर दिशा में*
*व्रत पर्व विवरण – सप्तमी क्षय तिथि*
*विशेष – * षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
*~ वैदिक पंचांग ~*
*शिवलिंग के दर्शन हेतु*
*शिवलिंग पर दूध, जल चढाने जाना हो तो हमेशा सुबह खाली पेट जाना चाहिए | जो जाते हो वो इस बात का ध्यान रखे | चाय – नाश्ता न करके जाए |*
*~ वैदिक पंचांग ~*
*कलह, धन-हानि व रोग-बाधा से परेशान हों तो*
*घर में कलहपूर्ण वातावरण, धन-हानि एवं रोग-बाधा से परेशानी होती हो तो आप अपने घर में मोरपंख कि झाड़ू या मोरपंख पूजा-स्थल में रखें |*
*नित्य नियम के बाद मन-ही-मन भगवन्नाम या गुरुमंत्र का जप करते हुए इस पंख या झाड़ू को प्रत्येक कमरे में एवं रोग-पीड़ित के चारों तरफ गोल-गोल घुमाये |*
*कुछ देर ‘ॐकार ‘ का कीर्तन करें-करायें | ऐसा करने से समस्त प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है तथा ऊपरी एवं बुरी शक्तियों का प्रभाव भी दूर हो जाता है |*
*~ वैदिक पंचांग ~*
*आम के आम, गुठलियों के दाम*
*आम की गुठली को तोड़कर उसमें निकली गिरी को टुकड़े करके नमक में सेक ले 100 ग्राम लेने से साल भर B12 की कमी नही होगी।*