
उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो

देहरादून में सामान्य से चार डिग्री ज्यादा 34 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया और रात को न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 17.6 डिग्री दर्ज किया गया।
उत्तराखंड में गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। बढ़ते तापमान की वजह से लोगों के जमकर पसीने छूट रहे हैं। देहरादून, रुड़की, हरिद्वार, ऋषिकेश, रुद्रपुर आदि मैदानी शहरों में मार्च के आखिर दिनों में गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है।
तेज धूप खिलने की वजह से तापमान दून में बढ़ोतरी दर्ज की गई। देहरादून में सामान्य से चार डिग्री ज्यादा 34 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया और रात को न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 17.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सीजन का सबसे गर्म दिन था। इसके अलावा प्रदेश के पंतनगर में भी 36.6 मुक्तेश्वर में 24.6 और टिहरी में भी 25 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में तापमान 33 से 34 डिग्री ही रहने वाला है।यह है उत्तराखंड का मौसम पूर्वानुमान उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है। अप्रैल महीने में भी गर्मी का सितम जारी रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले एक सप्ताह तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। जबकि, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। मैदानी शहरों में तापमान में कमी नहीं आएगी।
अल्मोड़ा में 29 डिग्री तक पहुंचने लगा तापमान
मार्च समाप्ति के साथ अब गर्मी भी दस्तक देने लगी है। नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में अब पारा 29 डिग्री सेल्सियस तक जा रहा है। वहीं, जंगलों की आग ने उमस भी बढ़ा दी है। शनिवार को नगर में आसमान साफ रहा। सुबह दस बजे से ही लोगों को तपिश का एहसास होने लगा।
शुक्रवार को अधितम तापमान 29 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि, हल्द्वानी, रुद्रपुर, काशीपुर आदि शहरों में भी तापमान में इजाफा हुआ है, जिससे लोगों को गर्मी सता रही है।