
उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो

उपनल कर्मियों के नियमितीकरण की नीति जल्द घोषित होगी: जोशी उपनल कर्मचारियों ने सैनिक कल्याणदेहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मुख्य सचिव को उपनल कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। गुरूवार को हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने मंत्री से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखी थीं। प्रदेश अध्यक्ष विनोद गोदियाल, महामंत्री विनय प्रसाद ने कहा कि नियमित नियुक्तियां होने से कृषि विभाग से उपनल कर्मचारियों को हटाया जा रहा है। इसी प्रकार पेयजल निगम और हरिद्वार स्थित संस्कृत विश्वविद्यालय से कर्मचारियों की सेवाएं भी समाप्त की जा रही हैं। हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में उपनल कर्मचारियों को दो महीने से वेतन नहीं मिला है। इससे कर्मचारियों के सामने काफी समस्याएं आ रही हैं।गोदियाल और प्रसाद ने कहा कि मार्च में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने घोषणा की है कि उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए नीति बनाई जाएगी। इससे पहले ही विभागीय स्तर पर कर्मचारियों को उत्पीड़न शुरू कर दिया गया है। मंत्री ने मुलाकात के दौरान मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को फोन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा हाल में की गई घोषणा पर चर्चा करते हुए कहा इस विषय पर गंभीरता से कार्य किया जाएगा। उपनल कर्मचारियों द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों का संज्ञान लेते हुए नियमानुसार उचित कार्यवाही भी की जाए। मंत्री ने उपनल कर्मचारियों से कहा कि सरकार उनकी समस्याओं का लेकर गंभीर है। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार कार्यवाही शुरू की जा चुकी है। नीति बनाने पर काम चल रहा है। जल्द ही उसकी घोषणा कर दी जाएगी।प्रतिनिधिमंडल में उपनल महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष मीना रौथाण, अजय, महेश भट्ट, अजय देव, रमेश आदि शामिल रहे।