उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को मिल रही नई दिशा*
प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में विकास की रफ्तार लगातार तेज हो रही है। सरकार की विभिन्न योजनाएं न केवल ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुँच रही हैं, बल्कि विशेष रूप से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर भी बना रही हैं।रुद्रप्रयाग जनपद के सतेराखाल गांव की रहने वाली श्रीमती आरती देवी इस बात की एक जीवंत मिसाल हैं। कभी सीमित संसाधनों में गुजर-बसर करने वाली आरती देवी आज हर महीने ₹25,000 तक की आमदनी कर रही हैं और पूरी तरह से आत्मनिर्भर बन चुकी हैं।आरती देवी ने ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (Rural Enterprise Acceleration Project) के तहत व्यक्तिगत उद्यम की शुरुआत की। इस परियोजना के अंतर्गत उन्हें ₹75,000 की सहयोग राशि प्राप्त हुई, साथ ही ₹1,26,250 का बैंक लोन भी स्वीकृत हुआ। उन्होंने स्वयं ₹51,250 की राशि लगाकर अपने व्यवसाय की नींव रखी।आज वह स्थानीय स्तर पर सफल उद्यमी के रूप में कार्य कर रही हैं और सतेराखाल जैसे ग्रामीण क्षेत्र में रहते हुए हर माह ₹20,000 से ₹25,000 की आय अर्जित कर रही हैं। उनका यह सफर न सिर्फ उनकी मेहनत और लगन का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि यदि सही मार्गदर्शन और सरकारी योजनाओं का साथ मिल जाए तो कोई भी महिला आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ सकती है। आरती देवी आज अपने गांव की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन चुकी हैं। उनकी सफलता यह दर्शाती है कि उत्तराखंड की महिलाएं अब पीछे नहीं हैं – वे खुद भी आगे बढ़ रही हैं और दूसरों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
