उत्तराखंड डेली न्यूज़ :ब्योरो

बारिश के पानी को बचाकर गार्डन में इस्तेमाल करना आसान और फायदेमंद तरीका है. इससे आपके पौधों को साफ, प्राकृतिक पानी मिलता है और भूजल स्तर भी बढ़ता है. रेनवॉटर हार्वेस्टिंग से सिंचाई का खर्च कम होता है और पर्यावरण की भी रक्षा होती है. बस सही सिस्टम लगाकर पानी को इकट्ठा करें और बगीचे को सालभर हरा-भरा रखें।
रेनवॉटर हार्वेस्टिंग से गार्डन हरा-भरा रहता है.
बारिश का पानी बचाकर सिंचाई का खर्च कम करें.
छत से पानी इकट्ठा कर टैंक में जमा करें.
बारिश का मौसम अपने साथ ताजगी और ठंडक लेकर आता है. इस मौसम में चारों तरफ हरियाली दिखाई देती है और मिट्टी की खुशबू मन को बेहद सुकून देती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यही बारिश का पानी आपके गार्डन के लिए कितना कीमती हो सकता है? जी हां, बारिश का पानी प्रकृति का सबसे बड़ा वरदान है. अगर हम थोड़ी समझदारी दिखाएं और इसे सही तरीके से इकट्ठा करके रखें, तो हमारे बगीचे सालभर हरे-भरे रह सकते हैं. इसके लिए रेनवॉटर हार्वेस्टिंग यानी वर्षा जल संचयन की आदत डालनी बहुत जरूरी है. इससे न सिर्फ पानी की बचत होती है, बल्कि आपकी जेब भी हल्की नहीं होती क्योंकि इससे बिजली के मोटर से पानी देने की जरूरत कम पड़ती है. इसके अलावा आप अपने हिस्से का जल संरक्षण करके आने वाली पीढ़ियों के लिए भी पानी बचा रहे होते हैं. सोचिए, कितना सुकून देने वाला काम है ये।
