उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो

रविवार को नगर के विभिन्न नमंदिरों में राधा अष्टमी का त्यौहार मनाया गया। भक्तों ने भगवान श्री कृष्णा और राधा की पूजा की और व्रत रखा। यह त्योहार राधा जी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है, जो…रविवार को नगर के विभिन्न मंदिरों के राधा अष्टमी का त्यौहार मनाया गया इस मौके पर भगवान श्री कृष्णा और राधा के भक्ति वाले व्रत रखा और पूजा अर्चना की। इसी के साथ राधा अष्टमी की कथा सुनी। राधा अष्टमी एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है, जो भगवान कृष्ण की प्रियतम राधा के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह त्योहार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर पड़ता है। इस दिन, भक्त राधा और कृष्ण की पूजा करते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए व्रत रखते हैं। ऐसी मान्यता है कि राधा अष्टमी का व्रत रखने से जीवन में सुख-समृद्धि और प्रेम का संचार होता है।यह दिन श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। राधा अष्टमी पर व्रत रखने से दांपत्य जीवन सुखमय बनता है और कुंआरी कन्याओं को मनचाहा जीवनसाथी मिलता है। व्रत रखने वाले इस दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करते हैं उसके बाद राधा-कृष्ण का अभिषेक कर उन्हें तुलसी पत्र, पीले फूल, माखन-मिश्री और पान अर्पित की जाती है। राधा अष्टमी की कथा राधा जी के जन्म से संबंधित है। शास्त्रों के अनुसार, वृषभानु एक बार नदी पर गए, तब उन्हें वहां एक सुनहरे कमल पर एक दिव्य कन्या लेटी हुई दिखाई दी, जिसे राधा जी का प्राकट्य माना जाता है। नगर के जाली वाला मंदिर लक्ष्मी नारायण मंदिर बिरला मंदिर ठाकुर मंदिर आदि में महिलाओं के द्वारा राधा रानी के भजन भी गाए गए।
