उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो

वहीं, चमोली जिले में सोमवार को देर शाम बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों के साथ ही हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, नंदा घुंघटी, रुद्रनाथ की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई, जिससे मौसम में ठंडक आ गई है। पहाड़ी इलाकों में तो लोगों ने गर्म कपड़े भी निकाल लिए हैं। वहीं, लगातार बारिश के चलते मैदानी क्षेत्रों में भी तापमान में गिरावट आई है। बारिश के तेवर देखते हुए इस बार सर्दी का मौसम भी जल्द आने की उम्मीद है।
