उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो

नैनीताल में नंदा देवी महोत्सव के दौरान आधा दर्जन श्रद्धालुओं ने चोरी की शिकायतें दर्ज कराई। सोने की चेन और अन्य सामान चुराए गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और ड्रोन वीडियो की जांच की, लेकिन कोई सुराग नहीं…नैनीताल, संवाददाता। नंदा देवी महोत्सव के दौरान डोला भ्रमण के बाद आधा दर्जन से अधिक श्रद्धालु पर्स, सोने की चेन और मंगलसूत्र चोरी की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे। शुक्रवार को हुई इन घटनाओं के बाद शनिवार को भी चोरी की शिकायतें थमती नहीं दिखीं। तल्लीताल निवासी सरोजनी देवी ने सोने की चेन चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने दिनभर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही ड्रोन से तैयार किए गए वीडियो भी खंगाले गए, पर कोई सुराग हाथ नहीं लगा। इसी बीच तल्लीताल पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो युवक ने जेब काटने के इरादे से पंजाब से नैनीताल आने की बात स्वीकार कर ली।
