उत्तराखंड डेली न्यूज़ :ब्योरो

पौड़ी। प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली एवं मिनिस्ट्रीयल कर्मियों की लम्बित मांगों को लेकर आंदोलनरत संगठनों की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। कर्मचारीप्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली एवं मिनिस्ट्रीयल कर्मियों की लम्बित मांगों को लेकर आंदोलनरत संगठनों की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने आयुक्त गढ़वाल से मुलाकात कर जल्द ही कर्मचारियों की समस्याएं हल करने की मांग उठाई। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश महासचिव एवं उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन गढ़वाल मंडल के मंडलीय अध्यक्ष सीताराम पोखरियाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सीएम के मुख्य सचिव एवं आयुक्त गढ़वाल मंडल से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में शामिल पदाधिकारियों ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली न केवल कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा से जुड़ा विषय है, बल्कि यह उनकी सेवानिवृत्ति के बाद सम्मानजनक जीवन के लिए आवश्यक भी है। कहा कि पुरानी पेंशन लागू होने से ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित रहेगा। बताया कि नई पेंशन योजना लागू होने के बाद सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को बहुत कम पेंशन मिल रही है। जिससे उनको बुढापे में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा क मिनिस्ट्रीयल कर्मियों की कई लंबित मांगें वर्षों से शासन स्तर पर विचाराधीन हैं, जिसका निर्णय लिया जाना आवश्यक है। आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडेय ने प्रतिनिधिमंडल को शासन स्तर पर जल्द ही बैठक आयोजित करने का आश्वासन दिया।
