उत्तराखंड डेली न्यूज़:ब्योरो
गट हेल्थ को सही रखना बहुत जरूरी है। क्योंकि यहीं से अधिकतर बीमारियां पैदा होती हैं। अनहेल्दी स्नैक खाने से गट के बैक्टीरिया कम हो सकते हैं। जिससे कब्ज, आईबीएस, ब्लोटिंग हो सकती है। इसलिए आप डॉक्टर के बताए 10 बेस्ट फूड खाएं।आयुर्वेद से लेकर मॉडर्न साइंस तक गट हेल्थ को बहुत महत्वपूर्ण मानते हैं। इंसान की खुशी से लेकर बीमारियों तक का रास्ता यहीं से होकर जाता है। अगर आपके गट में गंदगी भरी है तो धीरे धीरे फैट, शुगर, टॉक्सिन बढ़ने लगेंगे जिससे सैकड़ों बीमारी हो सकती हैं।AIIMS, हार्वर्ड और स्टैंफोर्ड जैसे प्रतिष्ठित संस्थाओं से ट्रेंड गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी ने गट हेल्थ के लिए बेस्ट 10 फूड बताए हैं, जिन्हें स्नैक के रूप में खा सकते हैं। यह पेट और आंतों को ढंग से साफ करने, हेल्दी बैक्टीरिया बढ़ाने और डायजेशन सुधारने में मदद करते हैं।हमारी हेल्थ बिगड़ने का सबसे बड़ा कारण अनहेल्दी स्नैक हैं। जिन्हें बेवक्त लगने वाली भूख को शांत करने के लिए खाते हैं। पैकेट और बाजार में मिलने वाले स्नैक में खाली कैलोरी, प्रिजर्वेटिव, आर्टिफिशियल कलर होते हैं, जो पोषण के मामले में जीरो हैं। यह डायजेशन और हेल्दी बैक्टीरिया की संख्या कम भी करते हैं।
1. भुना चना
2. प्लेन ग्रीक योगर्ट + बेरीज
3. रोस्टेड मखाना
4. सेब + पीनट बटर
5. मिक्स्ड नट्स + कद्दू के बीज
6. हमस + सब्जियां
7. उबली एडामामी
8. डार्क चॉकलेट (70%+)
9. अंकुरित मूंग चाट
10. सादा केफिर और छाछ
