उत्तराखंड डेली न्यूज़:ब्योरो

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार के लिए 20 राज्यों में भारी और अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इनमें अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, गोवा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तेलंगाना और उत्तराखंड शामिल हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और तेलंगाना में तेज़ हवाएं चलने का अनुमान है।
